फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कूटरचित कागजात के जरिये सोसाइटी हड़पने की कोशिश

Thu, 12 Nov 2026 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत कलवारी एजुकेशन सोसायटी को हड़पने के लिए फर्जी चुनाव दिखाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और नवीनीकरण के लिए आवेदन करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कलवारी निवासी जगदीश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वे कलवारी एजुकेशन सोसाइटी के उपाध्यक्ष रहे हैं और यह संस्था सहायक निबंधक फर्म सोसायटी एवं चिट्स आगरा से पंजीकृत है। यह सोसाइटी वर्ष 2024 तक नियमानुसार प्रभावी रूप से पंजीकृत चली आ रही थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसका नवीनीकरण समय पर नहीं हो सका।
आरोप है कि सोसाइटी के नवीनीकरण न होने का फायदा उठाकर राजकुमार सिंह व कंचन सिंह निवासी भूड़री, राया (मथुरा), चंद्रवीर सिंह निवासी गांव उदय सिंह, बलदेव (मथुरा), अजय राज सिंह और महेंद्र सिंह (दोनों निवासी नगला पटपर, इगलास, अलीगढ़), प्रवीण कुमार निवासी खुटीपुरी (मुरसान) तथा मनोज कुमार निवासी नौगवां (मथुरा) ने एक राय होकर आपराधिक षड्यंत्र रचा।
विज्ञापन

आरोपियों ने बदनीयती से सोसाअटी को हड़पने के उद्देश्य से 17 फरवरी 2019 को कूटरचित चुनाव होना दर्शाया और सब रजिस्ट्रार उपनिबंधक फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स आगरा के यहां फर्जी निर्वाचन प्रस्तुत कर नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की याचना की। जगदीश सिंह जब जानकारी हुई तो उन्होंने सक्षम अधिकारी से शिकायत की। इस पर फर्जी चुनाव कार्रवाई को निरस्त कर दिया गया और उनकी समिति का वास्तविक नवीनीकरण 19 फरवरी 2025 को जारी कर दिया, जो वर्ष 2029 तक वैध है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें