फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नलकूप फीडर की लाइन से छह हजार मीटर तार चोरी

Sun, 23 Feb 2025 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर पट्टी देवरी से नगला भीमपुर पट्टी देवरी जाने वाले संपर्क मार्ग पर हाइटेंशन विद्युत लाइन से चोर करीब छह हजार मीटर तार चोरी कर ले गए। चोरों ने 23 सीमेंटेड खंभे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। इस लाइन से जुड़े 24 नलकूपों की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन

कस्बा के विद्युत उपकेंद्र से नलकूप फीडर की लाइन निकल रही है। इस पर करीब 100 नलकूप संयोजन हैं। शुक्रवार की रात को बदमाशों ने भीमपुर पट्टी देवरी के माइनर के निकट इस लाइन के तार चोरी कर लिए। इसकी जानकारी सुबह उस वक्त हुई, जब ग्रामीण टहलने निकले। मौके पर कई खंभे भी क्षतिग्रस्त पड़े थे।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना उपकेंद्र पर लाइनमैन राजेश कुमार के मोबाइल फोन पर दी। मौके पर अवर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार सिंह विमल, टीजीटू कुलदीप कुमार पूरी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। जेई ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दे दी है, जिसमें कहा गया है कि बदमाश 23 सीमेंटेड खंभों को क्षतिग्रस्त कर कुल छह हजार 226 मीटर तार ले गए। तार के अलावा बीजल कंडक्टर और इंसुलेटर मौके नही मिले। इस चोरी से विद्युत विभाग को करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अज्ञात बदमाशों के द्वारा विद्युत लाइन चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।
विद्युत नलकूप पीटीडब्ल्यू लाइन के विद्युत तार चोरी होने पर विभाग को साढे तीन लाख रूपए का राजस्व का नुकसान हो गया। इस लाइन से गांव भीमपुर, लोधीपुर, नगरिया, नगला शेखा, नगला तुरसी के 24 नलकूप उपभोक्ताओं के संयोजन जुड़े हैं। इनकी फसलों की सिंचाई ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें