फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कांवड़ यात्रा के लिए शिविर लगना शुरू

विज्ञापन
महा​शिवरात्रि पर कांवडि़यों की सेवा के लिए मथुरा रोड ​पर लगाया गया ​शिविर। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ियों के ठहरने के लिए मथुरा-बरेली मार्ग पर शिविर लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यात्रा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। शहर में कांवड़ मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। महाशिवरात्रि नजदीक आते ही कावंड़िए रवाना होने लगे हैं। राजस्थान के कांवड़िए वाहनों से गंगाघाट की ओर जाने लगे हैं। कांवड़ियों को परेशानी न हो इसके लिए शिविर भी लगना शुरू हो गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन किसी भी तरह की कमी छोड़ना नहीं चाहता है।
विज्ञापन




बाक्स

इस तरह रहेगा मार्ग परिवर्तित

- आगरा की ओर से आने वाले मध्यम, बड़े वाहन नगला भुस तिराहा से बाईपास होते हुए हतीसा पुल होकर अलीगढ़ की ओर जाएंगे।

- अलीगढ़ की तरफ से आने वाले मध्यम व बड़े वाहन रूहेरी तिराहा से बाईपास होते हुए बाया हतीसा पुल से मथुरा और आगरा की ओर जाएंगे।

- सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले मध्यम व बड़े वाहन कोतवाली हाथरस जंक्शन से हाथरस बाईपास होते हुए बाया रूहेरी-हतीसा पुल होते हुए आगरा, मथुरा व अलीगढ़ की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन


- मथुरा की ओर से आने वाले वाहन हतीसा पुल केे ऊपर से होते हुए आगरा और अलीगढ़ की ओर जाएंगे।

- जलेसर की ओर से आने वाले मध्यम व बड़े वाहन चामड़ गेट चौराहे से डीआरबी तिराहा, नगला भुस बाईपास होते हुए आगरा और अलीगढ़ की ओर जाएंगे।

- कासगंज की ओर जाने वाले मध्यम व बड़े वाहन सिकंदराराऊ चामड़गेट चौराहे से डीआरबी तिराहा, नगला भुस होते हुए आगरा और अलीगढ़ की ओर जाएंगे।

- एटा की ओर से आने वाले वाहन अलीगढ़ और एटा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें