फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगर पंचायत मेंड़ू में बनेंगे छह रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत मेंडू में छह कच्चे रास्तों को इंटरलॉकिंग ब्रिक्स बिछाकर दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए करीब 34 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। नगर पंचायत प्रशासन ने निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की जिन गलियों का निर्माण प्रस्तावित है, वहां लंबे समय से कच्चा रास्ता है। स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बरसात में जलभराव और कीचड़ से स्थिति और भी खराब हो जाती थी। इन समस्याओं को देखते हुए जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों की मांग पर छह प्रमुख मार्गों को इंटरलॉकिंग ब्रिक्स लगाकर दुरुस्त किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित ठेकेदार को तीन माह के भीतर सभी गलियों का निर्माण कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें