फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : इंटर कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा रही हैं। दो फरवरी से शुरू हुई ये परीक्षाएं नौ फरवरी तक पूरी कराई जानी हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए कॉलेज प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है, ताकि सभी छात्र-छात्राएं समय पर अपनी प्रयोगात्मक परीक्षा दे सकें।
जनपद के सभी इंटर कॉलेजों में विषयवार नियुक्त बाह्य परीक्षकों के कार्यक्रम के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराईं जा रहीं हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए अलग-अलग दिन तय किए गए हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों द्वारा विद्यार्थियों को पहले ही इसकी सूचना दे दी गई है, जिससे किसी भी छात्र को परीक्षा से वंचित न रहना पड़े। कई कॉलेजों में प्रयोगशालाओं को पहले से तैयार कर आवश्यक उपकरणों व संसाधनों की व्यवस्था भी की गई है। परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड के निर्देशानुसार सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कराई जा रही है।
परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए शिक्षक व स्टाफ की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के प्रायोगिक कार्य, मौखिक परीक्षा और रिकॉर्ड फाइलों का मूल्यांकन किया जा रहा है। प्राप्त अंकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन माध्यम से यूपी बोर्ड को भेजा जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। जिन कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं, वहां समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें