फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बकाया न चुकाने पर छह लाइसेंस निलंबित

Tue, 17 Feb 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति में टैक्स और आवंटित दुकानों के प्रीमियम का बकाया जमा न करना छह व्यापारियों को भारी पड़ गया। मंडी सचिव ने सख्त रुख अपनाते हुए इन सभी के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। अन्य बकायेदारों को नोटिस जारी कर जल्द भुगतान की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन




नवीन मंडी समिति के सचिव गौरव सिंह ने बताया कि कई लाइसेंस धारक लंबे समय से मंडी शुल्क (टैक्स) और दुकानों के देय प्रीमियम की राशि जमा नहीं कर रहे हैं। बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी बकाया जमा नहीं किया गया। फिलहाल छह लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन



यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया धनराशि जमा नहीं की गई, तो इन लाइसेंसों को स्थायी रूप से निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें