सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छह जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस जारी करने, सुनवाई, दस्तावेज सत्यापन एवं दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता बनने के लिए निर्धारित प्रारूप-5 पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट voters.eci.gov.in या वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी किए जा सकते हैं।
एसआईआर अभियान एक नजर में
- वर्ष 2022 की सूची में कुल मतदाता -11,63,525
- एसआईआर के बाद की अनंतिम सूची में मतदाता- 9,73,909
- मिलान में सही मिले मतदाता- 8,51,438
- अनंतिम सूची में सर्विस मतदाता - 4,412
- 2003 की सूची से नहीं मिलने वाले मतदाता- 1,22,352
- मृतक, डुप्लीकेट व अन्य कारणों से हटे मतदाता-1,89,616
- पुरुष मतदाता- 5,35,581
- महिला मतदाता - 4,38,308
- अन्य - 20
विधानसभा बार स्थिति
विधानसभा क्षेत्र 2022 में मतदाता एसआईआर के बाद
हाथरस सदर 4,12,905 3,41,271
सादाबाद 3,75,739 3,19,661
सिकंदाराराऊ 3,74,881 3,12,977