फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग में पड़ा भंग: बरात में हुई गानों की प्रतियोगिता, गालियों संग गूंजी मारपीट की धुन, जमकर चले लाठी-डंडे

Sun, 26 Jul 2026 04:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बरात चढ़त के दौरान शुभम बैंड में अधिक रौनक थी, जिसके चलते तीनों बैंड के कलाकार आमने-सामने आ गए। इनके बीच गानों की प्रतियोगिता शुरू हो गई, जिसका बरात व मोहल्ले के लोग लुत्फ उठा रहे थे। बाजा व ढोल बजाने के दौरान ही कलाकारों में बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन
मारपीट के बाद कोतवाली हाथरस जंक्शन पर खड़े बैंड वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मेंडू में 25 जुलाई देर रात एक बरात में दो बैंड संचालकों के बीच छिड़ी गानों की प्रतियोगिता में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। बरात के बाद इनमें जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक एक पक्ष मौके से भाग चुका था। पुलिस ने दूसरे पक्ष से तीन लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन


मेंडू के मोहल्ला होंडा वाला में शुक्रवार को राधेलाल की बेटी की शादी थी। बरात हरियाणा के पलवल से आई थी। लड़के के चाचा भगत बैंड पलवल का काम करते हैं, वे पलवल से दो बैंड साथ लेकर आए थे। इनमें कमल बैंड और भगत बैंड शामिल था। इसके अलावा लड़के वालों ने हसायन से शुभम बैंड भी बुक किया था। बरात में बग्घी, लाइटिंग व अन्य व्यवस्थाएं शुभम बैंड के पास थीं। 

बरात चढ़त के दौरान शुभम बैंड में अधिक रौनक थी, जिसके चलते तीनों बैंड के कलाकार आमने-सामने आ गए। इनके बीच गानों की प्रतियोगिता शुरू हो गई, जिसका बरात व मोहल्ले के लोग लुत्फ उठा रहे थे। बाजा व ढोल बजाने के दौरान ही कलाकारों में बहस शुरू हो गई। गाली-गलौज के बाद रात करीब एक बजे पलवल व हसायन बैंड के कलाकारों में झगड़ा हो गया। देखते-ही-देखते गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर ईंटें भी फेंकी।
विज्ञापन


सूचना पर मेंडू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पलवल के बैंड संचालक वहां से भाग निकले। इनके बैंड व गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इधर, शुभम बैंड से हसायन के मोहल्ला कोलियान के रहने वाले दीपक, उसके भाई बंटी व राजा को हिरासत में लिया गया। शनिवार को इनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें