फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गाली-गलौज के विरोध में परिवार पर हमला, पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू

Sun, 26 Jul 2026 11:02 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परिवार के सदस्य घर पर खाना खा रहे थे। तभी गांव के ही आरोपी घर के बाहर आए और उनके पिता, भाई का नाम लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली लालपुर में नामजदों ने एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव निवासी प्रदीप कुमार ने कहा है कि वह अपने घर पर खाना खा रहे थे। तभी गांव के ही प्रमोद, किशन कुमार उर्फ सीटू व पंकज घर के बाहर आए और उनके पिता, भाई धर्मेंद्र उर्फ छोटू का नाम लेकर गाली-गलौज करने लगे। 

जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। बीच-बचाव में आए उनके पिता व पत्नी राजकुमारी को भी पीटकर घायल कर दिया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें