फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दाम चांदी के, अंदाज सोने का, भा रहे गोल्ड पॉलिश के सेट

Thu, 15 Oct 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सोने की पॉलिश से बने स्टाइलिश चांदी के सेट। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
करवाचौथ और धनतेरस से पहले सोने की बढ़ती कीमतों के बीच शहर के आभूषण बाजार में सिल्वर विद गोल्ड पॉलिश यानी चांदी के ऊपर सोने की नक्काशी व पॉलिश वाले स्टाइलिश सेट महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। हल्के से लेकर भारी वजन में उपलब्ध ये सेट दिखने में हूबहू सोने जैसे लगते हैं, जिससे इनकी जबरदस्त मांग बनी हुई है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने इस त्योहारी सीजन को देखते हुए गले के सेटों में करीब दो दर्जन से अधिक नए और आधुनिक डिजाइन बाजार में उतारे हैं। इनमें राजपूती चोकर, एंटीक कुंदन वर्क, टेंपल ज्वेलरी और मिनिमल वेस्टर्न स्टाइल के डिजाइन प्रमुख हैं। सोने के गहनों की तुलना में किफायती होने और चोरी या गुम होने का डर कम रहने की वजह से महिलाएं इन सेट्स को प्राथमिकता दे रही हैं। शादी-समारोहों के साथ-साथ त्योहारों पर उपहार देने के लिए भी इनकी खासी खरीदारी की जा रही है।

सोने जैसे लुक और कम बजट ने बढ़ाई लोकप्रियता
सोने पर महंगाई को देखते हुए चांदी पर 24 कैरेट माइक्रोन गोल्ड पॉलिश वाले सेट तैयार कराए गए हैं। बाजार में करीब 5 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की रेंज में भारी से भारी ब्राइडल और पार्टी वियर सेट उपलब्ध हैं, जिन्हें महिलाएं हाथों-हाथ पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

-गर्भित अग्रवाल, ज्वेलर्स, चामड़ गेट, हाथरस।


कामकाजी महिलाएं और युवतियां भारी पारंपरिक आभूषणों की जगह हल्के वजन के ट्रेंडी सेट्स ज्यादा पसंद कर रही हैं। चांदी के गोल्ड पॉलिश नेकलेस, झुमकी और ब्रेसलेट के करीब दो दर्जन से अधिक नए डिजाइनों की रेंज उतारी गई है।
विज्ञापन

-दिलीप अग्रवाल, ज्वेलर्स, रामलीला मैदान मार्ग, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें