फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जैन मुनि की हत्या के विरोध में निकाला मौन जुलूस

Tue, 18 Jul 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुचे जैन समाज के लोग।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कर्नाटक में जैन 108 मुनि काम कुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को श्री जैन नवयुवक सभा ने मौन जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन




ज्ञापन में इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराए जाने, जिले में आने वाले जैन मुनियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने, उनके विश्राम स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांगें भी प्रमुख से उठाई गई हैं। जुलूस से पूर्व नयागंज स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 108 मुनि सागर जी महाराज, विजय सागर महाराज निर्देशन में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने जैन मुनि की हत्या पर आक्रोश जताया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भगवान नेमिनाथ से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।



इस मौके पर सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, महामंत्री संजीव जैन भूरा, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, मंत्री सुधीर जैन, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के अध्यक्ष धन कुमार जैन सोगानी, प्रबंधक राकेश जैन, श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष संदीप जैन, मंत्री कमलेश जैन, श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन समिति संरक्षक विजय जैन लोहिया, अध्यक्ष मनोज जैन, प्रबंधक सुरेश चंद्र जैन, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार जैन, मयंक जैन, गगन जैन, श्वेतांक जैन, राहुल जैन चूरन वाले, विनीत जैन, सुदीप जैन, सौरभ जैन रानू, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें