फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में छाई खामोशी, सन्नाटे में डूबीं सड़कें

विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू में सादाबाद के मुख्य बाजार में शाम को पसरा सन्नाटा। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए शासन के निर्देश पर शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू को लागू किया गया था। इसके तहत रविवार की सुबह कुछ जगहों पर चहल-पहल रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। हालांकि मुख्य बाजार व मार्गों पर लोगों की आवाजाही रही। कई दवा की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ध्यान नहीं रखा गया। लोग कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह बने रहे।
शनिवार और रविवार को नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कोरोना कर्फ्यू का असर रहा। सभी दुकानें और सभी प्रकार की गतिविधियां बंद रहीं। वाहनों की आवाजाही कम होने की वजह से आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़कें सुनसान पड़ी रहीं। कोतवाली पुलिस ने मुख्य बाजार व मार्गों का भ्रमण कर लोगों से अनावश्यक रूप से न घूमने और घरों में रहने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान बिना मास्क के घूमने वालों के साथ पुलिस सख्ती के साथ पेश आई।
विज्ञापन

पान मसाला की कालाबाजारी जोरों पर
एक बार फिर से नगर और क्षेत्र में पान मसाले की कालाबाजारी और जमाखोरी शुरू हो गई है। कस्बे के ही पान मसाले के कई थोक विक्रेताओं ने पान मसाले को अन्य स्थानों पर बने गोदामों में जमा करना शुरू कर दिया है। यह थोक विक्रेता अन्य दुकानदारों को निर्धारित कीमतों से कई गुना अधिक कीमतों पर पान मसाला उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे बाजार में पान मसाले की कीमतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

इससे लोग बेहद परेशान हैं। बताते हैं कि कई थोक विक्रेता तो रात के अंधेरे में पान मसाले की कालाबाजारी व जमाखोरी करने का काम कर रहे हैं। एसडीएम का कहना है कि अगर पान मसाले की जमाखोरी व कालाबाजारी से संबंधित कोई शिकायत आती है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें