सिकंदराराऊ नगर के गौरव व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डाॅक्टर विष्णु सक्सेना ने एक और उपलब्धि हासिल की है। बच्चों में बढ़ती बीमारी ऑटिज्म पर बनी फिल्म अलार्म के लिए उन्होंने गीत लिखा है।
विज्ञापन
डॉक्टर विष्णु सक्सेना ने बताया कि एक घंटे की पूरी फिल्म में केवल एक ही गीत है, जिसके पांच अंतरे हैं। यह अलग-अलग सिचुएशन पर गर्भस्थ शिशु पर फिल्माए गए हैं। ये उनके लिए एक चुनौती थी, जिसे उन्हें उन्होंने बखूबी पूरा किया। इस बीमारी से जूझते हुए परिवारों की समस्या और उसके समाधान पर बनी इस फिल्म के निर्माता डाॅ. बीएस जौहरी और निर्देशक नीरज शर्मा हैं।
25 अगस्त को इस फ़िल्म का पोस्टर और ट्रेलर यू ट्यूब पर जारी हो गया। इसका प्रीमियर तीन अगस्त को दिल्ली में हुआ। डॉक्टर विष्णु को इस उपलब्धि पर कवि, साहित्यकार व नगर के अन्य गण्यमान्य लोगों ने बधाई दी है।
यह है फिल्म में गीत के बोल
कह रहा हूं मैं सब , सुन रहा हूं मैं सब
फूल कांटे मिलें, चुन रहा हूं मैं सब
जन्म देगी तो गुण तेरे गाऊंगा मां
मेरा वादा ना तुझको सताऊंगा मां
हैं ये आंसू या बारिश पता ना मुझे
रोक ले इनको मैं भीग जाऊंगा मां