चांद बाबू रात को बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इगलास रोड पर गांव टुकसान के निकट गांव हाजीपुर निवासी आकाश की मोपेड से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों की मौत हो गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान के निकट 24 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक और मोपेड की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
शहर के कैलाश नगर निवासी चांद बाबू (28) इगलास के एक होटल में काम करते थे। 24 अगस्त की रात को वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इगलास रोड पर गांव टुकसान के निकट गांव हाजीपुर निवासी आकाश (24) की मोपेड से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। आकाश तोछ़ीगढ़ में अपनी बहन की ससुराल से लौट रहा था।
इस हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर अवस्था में चांद बाबू को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया। रास्ते में ही चांद बाबू की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन और अन्य परिचित पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।