फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ: कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पुरदिलनगर का 80 फीसदी हिस्सा सील

विज्ञापन
हाथरस: पुरदिलनगर में भ्रमण के दौरान बाहर घूम रहे लोगों को चेतावनी देते एसडीएम और सीओ सिकंदराराऊ। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कसबा पुरदिलनगर निवासी बाइक चोर युवक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को कस्बे का 80 फीसद इलाका पूरी तरह सील कर दिया गया। मोहल्ला तकिया को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। 250 मीटरी के एरिया में बैरिकेडिंग कर लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। अब आवश्यक सामान की पूर्ति प्रशासन की तरफ से की जाएगी। वहीं, चौकी पर तैनात तीन सिपाहियों को क्वारंटीन कर सीमेक्स इंटरनेशनल सासनी भेजा गया है।
बता दें कि 26 मई को कस्बे के तीन युवकों का पुलिस ने बाइक व भैंस चोरी में चालान किया था। जेल जाने से पहले इनका कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। 30 मई को जिला प्रशासन को सूचना मिली कि तीन में से एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद युवक के संपर्क में आए 28 पुलिस कर्मी की सूची बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही तकिया मोहल्ला से 250 मीटर एरिया में आने वाले मोहल्ले पथवारी गेट, गड्डा, सोरों गेट, इस्लाम नगर, ब्राह्मणपुरी, सुनारान, सुंदर नगर में आवाजाही पूरी तरह बंद कर चारों तरफ बैरिकेडिंग लगा बंद कर दिया गया है। कोतवाल प्रवेश राणा ने प्रतिबंधित क्षेत्र में माइक से घोषणा कर लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आवश्यक सामान की आपूर्ति अब घरों में ही की जाएगी। इधर, मोहल्ला तकिया में रह रहे 250 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम विजय शर्मा, सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह, कोतवाल प्रवेश कुमार राणा ने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में नियम का पालन सख्ती से कराया जाएगा। लोगों को आवश्यक समान की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें