हाथरस: खेल स्टेडियम में रवानगी के इंतजार में बैठे प्रवासी मजदूर।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राजस्थान में रह रहे उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला अभी जारी है। श्रमिकों को उनको गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में जिला प्रशासन द्वारा प्रबंध किए गए हैं।
31 मई तक राजस्थान से कुल 23099 प्रवासी श्रमिक 614 बसों के द्वारा ट्रांजिट कैंप पर आए है। 31 मई को (सोलहवें दिन) ट्रांजिट कैंप से अब तक कुल 28186 प्रवासी श्रमिकों को 739 रोडवेज बसाें के द्वारा ट्रांजिट स्थल से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए रवाना किया गया है।