फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram weds Sita: दूल्हा बने चारों भाई, शहरवासियों ने पलकें बिछाईं, धूमधाम से निकली श्रीराम बरात

Fri, 12 Dec 2025 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चारों दूल्हा सरकार प्रभु श्रीराम, भरतजी, लक्ष्मण जी और शत्रुघ्न जी के स्वरूप घोड़ों पर सवार थे। इनका दर्शन करने के लिए शहर के बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया और आरती उतारी।
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर से निकाली गई राम बरात में झूमते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर का माहौल 12 दिसंबर की शाम को भगवान श्रीराम की भक्ति में सराबोर हो गया। मौका था, श्रीरामदरबार प्रभात फेरी संकीर्तन मंडल एवं श्रीराम दरबार प्रबंधक समिति के तत्वाधान में सीताराम विवाह का। इस मौके पर शहर में धूमधाम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और उनके तीनों अनुजों की बरात धूमधाम से निकाली गई। 

विज्ञापन


बरात की शुरुआत शहर के अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर से गाजे-बाजे के साथ हुई। बरात शहर के मुख्य मार्गाें से होते हुए अलीगढ़ रोड स्थित मंदिर श्रीरामदरबार में सजाई गई जनकपुरी पहुंची। यहां बरात की गर्मजोशी से अगवानी की गई। इस आयोजन के लिए कई दिन पहले से शहर में तैयारियां की जा रही थीं। मंदिर श्रीरामदरबार को शुक्रवार की सुबह से ही सजाए जाने का काम शुरू किया गया। शाम के समय नवग्रह मंदिर से पंडित दिनेश गुरु के नेतृत्व में रामबरात निकाली गई।
इसमें चारों दूल्हा सरकार प्रभु श्रीराम, भरतजी, लक्ष्मण जी और शत्रुघ्न जी के स्वरूप घोड़ों पर सवार थे। इनका दर्शन करने के लिए शहर के बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया और आरती उतारी। बरात के जनकपुरी पहुंचने पर मंगल गीतों का गायन किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान ब्राह्मण बालिकाओं का विवाह कराया गया। बरात में जनप्रतिनिधियों के अलावा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी व अधिवक्ता शामिल हुए। मौके पर मनोज बूटिया, सोनिया बूटिया, दीपक बूटिया, संजीव बूटिया, सजल बूटिया, अचल बूटिया, अनिल शर्मा, राकेश बूटिया, सीताराम, उमेश शर्मा, अनूप अग्रवाल, पवन सारस्वत आदि अनेक लोग मौजूद थे। सजल, प्राची, अचल व कियारा सहित बूटिया परिवार के सदस्यों ने बरातियों की खातिरदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें