फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, दो गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Fri, 12 Dec 2025 06:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तीन दोस्त एक बाइक पर जा रहे थे। एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों दोस्त सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। जिनमें से एक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा मुरसान के सादाबाद मार्ग पर पटाखास गांव के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


घायल विष्णु के परिजनों का कहना है कि वह अपने दो साथियों के साथ 12 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे मुरसान की ओर से सादाबाद अपने गांव महावतपुर, बहादुरपुर आ रहा था। पटाखास गांव से पहले ही एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार विष्णु, रामप्रकाश व सुरेश सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। 

हादसे में सुरेश और रामप्रकाश की हालत गंभीर थी। घायलों को एंबुलेंस से मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने 32 वर्षीय सुरेश पुत्र नेहना को मृत घोषित कर दिया। राम प्रकाश पुत्र नन्नूमल और विष्णु पुत्र मनवीर निवासी महावतपुर, बहादुरपुर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें