फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: धूमधाम से निकली श्रीराम बरात, चारों भाइयों के स्वरूपों की उतारी आरती, जनकपुरी में हुआ विवाह

Fri, 06 Dec 2024 11:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हनुमान गली स्थित श्रीराम मंदिर को अवधपुरी के रूप में सजाया गया। यहां से श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शुत्रघ्न की बरात शुरू हुई। बरात शहर के प्रमुख मार्गाें से होते हुए राम दरबार मंदिर में सजाई गई जनकपुरी पहुंची।
विज्ञापन
राम बरात में शामिल चारों भाइयों के स्वरूप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मंदिर श्रीरामदरबार प्रभात फेरी संकीर्तन मंडल और श्रीराम दरबार प्रबंधक समिति के बैनर तले 6 दिसंबर को भगवान श्रीसीताराम विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान गली से शुरू हुई इस शोभायात्रा का शहर में कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। चारों भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारी गई। 

विज्ञापन


हर साल की भांति इस साल भी अलीगढ़ रोड स्थित मंदिर श्रीराम दरबार में जनकपुरी सजाई गई। विधि-विधान से भगवान श्रीराम व सीताजी का विवाह कराया गया। हनुमान गली स्थित श्रीराम मंदिर को अवधपुरी के रूप में सजाया गया। यहां से श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शुत्रघ्न की बरात शुरू हुई। बरात शहर के प्रमुख मार्गाें से होते हुए राम दरबार मंदिर में सजाई गई जनकपुरी पहुंची। कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंडों पर बज रहे भक्ति गीतों की प्रस्तुति से माहौल भक्ति रस में सराबोर हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने परंपरा के अनुसार यहां एक ब्राह्मण बालक-बालिका का वास्तविक विवाह सीता और राम के स्वरूपों के रूप में कराया गया। बता दें कि मंदिर प्रबंधक मनोज बूटिया के पिताजी कैलाशचंद्र बूटिया ने यह परंपरा शुरू की थी। व्यवस्था में अनूप अग्रवाल उदय, दीपक बूटिया, संजीव बूटिया, राजल बूटिया, अचल बूटिया, राकेश वर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, अजय कुलश्रेष्ठ, अभय अग्रवाल, बंटी अग्रवाल आदि अनेक लोगों का  सहयोग रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें