वन विभाग में नौकरी के नाम पर फर्जी रसीद, कन्फर्म लिस्ट, सिक्योरिटी रसीद थमा दिए। आरोपी दो लाख रुपये ठग ले गया। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
फिरोजाबाद के नगला आम नगला सिंघी निवासी प्रवीन कुमार पुत्र महेशचंद्र ने सादाबाद कोतवाली में एसपी के आदेश पर अजय सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी नाला की नगरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि नामजद ने वन विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाए जाने के नाम पर अगस्त 2023 में खंदौली टोल के पास उससे दो लाख रुपये की ठगी कर ली। नौकरी दिलाए जाने के नाम पर फर्जी रसीद, कन्फर्म लिस्ट, सिक्योरिटी रसीद फोन पर भेजी गई। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।