फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस का श्री दाऊजी महाराज लख्खी मेला: 9 से 30 सितंबर तक रूट रहेगा डायवर्ट, यह रहेगी यातायात व्यवस्था

Sun, 08 Sep 2024 04:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस का प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज लख्खी मेला 9 सितंबर से औपचारिक रूप से शुरू होगा। मेला को लेकर हाथरस यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है।
विज्ञापन
श्री दाऊजी महाराज मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेला श्री दाऊजी महाराज को लेकर 9 से 30 सितंबर तक नगर क्षेत्र में यातायात मार्ग परिवर्तित रहेगा। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि भक्तों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। आपातकालीन सेवाओं , एंबुलेंस को जाने की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन

यह रहेगा मार्ग परिवर्तित 
  • चामड गेट चौराहा से आने वाले ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन दाऊजी मेला की तरफ पूर्णतय प्रतिबन्धित रहेंगे। 
  • ढकपुरा चौराहा, भाजपा कार्यालय की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन दाऊजी मेला की तरफ आने वाले पूर्णतय बन्धित रहेंगे ।
  • सासनी गेट चौराहा की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन दाऊजी मेला की तरफ आने वाले वाहन पूर्णतय प्रतिबन्धित रहेंगे ।
  • आगरा की ओर से आने वाले मध्यम/बडे वाहन नगला भुस तिराहा थाना चन्दपा से बाईपास होते हुए बाया हतीसा पुल, जनपद मथुरा, अलीगढ की ओर जाएंगे । 
  • अलीगढ की तरफ से आने वाले मध्य/बडे वाहन रूहेरी तिराहा कोतवाली हाथरस गेट से बाईपास होते हुए बाया हतीसा पुल, जनपद मथुरा,आगरा की ओर जाएंगे । 
  • सिकन्द्राराऊ की ओर से आने वाले मध्यम/बडे़ वाहन कैलौरा चौराहा कोतवाली हाथरस जंक्शन से सासनी बाईपास होते हुए बाया सासनी चौराहा कोतवाली सासनी, वाईपास होते हुये बाया हतीसा पुल,जनपद अलीगढ, मथुरा,आगरा की ओर जाएंगे । 
  • मथुरा की ओर से आने वाले मध्यम/बडे़ वाहन हतीसा पुल के ऊपर(बाईपास) से होते हुए जनपद आगरा, अलीगढ, सिकन्द्रराराऊ की ओर जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें