प्रमाण पत्र के साथ विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद स्थित श्रीकृष्णा गार्डन में रविवार को गामा मार्शल एकेडमी द्वारा करांटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। इस ग्रेडिंग टेस्ट में जूडो कराटे में युवाओं और बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन ढंग से प्रदर्शन किया। अव्वल आए प्रतिभागियों को एकेडमी कोच द्वारा सम्मानित किया गया। सभी को आत्म रक्षा के गुर भी सिखाए गए।
इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कराटे फेडरेशन के निर्देशन में हुए इस टेस्ट में सादाबाद और मथुरा के खिलाड़ियों ने टेस्ट दिया। टेस्ट सलमान खान और पिंकी वर्मा द्वारा लिया गया। टेस्ट में सादाबाद की श्रेया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिद्धांत सागर ने द्वितीय और दिव्यांश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागी काव्या, दिव्यांश, उवैश, आयशा, आयुष, आध्या, विख्यात सागर, साहिब, सिद्दीक, अल्सा, यूनिस खान, नदीम कुरैशी, वसीम कुरैशी आदि ने भी वाइट, यलो, ग्रीन और ऑरेंज बेल्ट प्राप्त किए। सभी का्र प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोच जुनैद खान, सलमान खान, चेयरमैन श्रीकृष्ण नारायण शर्मा आदि ने प्रतिभागियो के उज्जवल भविष्य की कामना की। अभिभावकों को भी आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।