फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: देश विरोधी नारे लगाने का दूसरा आरोपी अज्जू भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस: देश विरोधी नारेबाजी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
देश विरोधी नारे लगाने का दूसरा आरोपी अज्जू भी गिरफ्तार
विज्ञापन

एसपी ने कहा- इस मुकदमे से किसी धारा को नहीं हटाया गया
मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर ने दर्ज कराया था मुकदमा
एक आरोपी को पहले किया जा चुका है गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। देशद्रोह के एक मुकदमे के आरोपी को कोतवाली सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने भी एसपी ऑफिस में उससे पूछताछ की और उसकी गिरफ्तारी का खुलासा भी किया। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मुकदमे में पुलिस ने किसी धारा को नहीं हटाया है। पुलिस ने निष्पक्ष विवेचना की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर रिजवान अहमद कुरैशी जब सीएए के समर्थन में मधुगढ़ी में जुमे की नमाज के दौरान पर्चे बांट रहे थे तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था और देश विरोधी नारे लगाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की रिपोर्ट रिजवान ने अब्दुल हमीद निवासी मधुगढ़ी व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोपियों पर देशद्रोह की धारा के तहत मुकदमा कायम किया गया था। पुलिस ने अब्दुल हमीद को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

शनिवार को हिजामं व मुस्लिम इंतजामिया कमेटी को यह सूचना मिली थी कि पुलिस इस मुकदमे से देशद्रोह की धारा को हटा रही है। इस पर यह लोग एसपी से मिले थे और यह मांग की थी कि मुकदमे को कमजोर न किया जाए। इसके चलते एसपी ने इन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस फिर हरकत में आ गई।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राणा ने मय पुलिस फोर्स के घेराबंदी कर इस मामले में वांछित चल रहे अज्जू पुत्र मल्लू खां निवासी मधुगढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने भी उससे पूछताछ की। पत्रकारों को उसकी गिरफ्तारी के बारे में बताते हुए एसपी गौरव बंसवाल ने बताया कि दूसरे आरोपी अज्जू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुकदमे में कोई धारा नहीं हटाई गई है। पुलिस ने निष्पक्षतापूर्वक विवेचना की है। मौके पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें