फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कंसलटेंट सहित 16 खंड प्रेरकों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कंसलटेंट सहित 16 खंड प्रेरकों को नोटिस
विज्ञापन

ऑनलाइन फोटो अपलोडिंग में शून्य प्रगति पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत फोटो अपलोडिंग में लापरवाही पर डीपीआरओ बनवारी सिंह ने जिला कंसलटेंट सहित 16 खंड प्रेरकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी खंड प्रेरकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ऑनलाइन फोटो अपलोडिंग की समीक्षा की गई। समीक्षा में ब्लॉक हाथरस, सिकंदराराऊ, हसायन, सादाबाद और सहपऊ में फोटो अपलोड की प्रगति शून्य है। इस संबंध में डीपीआरओ ने खंड प्रेरकों पर कड़ी नाराजगी जताई है। डीपीआरओ ने जिला कंसलटेंट, खंड प्रेरक विशाल, रुबिया खान, आकाश, विजय, मुकेश, जितेंद्र, अतुल, श्याम, सुशील, प्रवेंद्र, विजय, मुनी प्रताप सिंह, राम प्रवेश, हंसराज, आकाश को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने ब्लॉक हाथरस, सिकंदराराऊ और सहपऊ में तैनात खंड प्रेरकों का 29 व 30 का, ब्लॉक हसायन में तैनात खंड प्रेरकों का 30 का, ब्लॉक सादाबाद में तैनात खंड प्रेरकों को 28,29 का मानदेय रहित किया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि अगर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण नहीं आता है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें