फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: जनसेवा केंद्र संचालक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा, जान से मारने की धमकी देते हुए फरार

Mon, 23 Dec 2024 10:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अर्जुन अपने जनसेवा केंद्र पर था। उसी वक्त जरेरा गांव के अनुज कुमार अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ आया और दुकान में घुसकर गालीगलौज व मारपीट करने लगा। उसे दुकान से बाहर खींच लिया और जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दी।
विज्ञापन
हसायन कोतवाली में घटना की जानकारी देता पीड़ित अर्जुन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन क्षेत्र के गांव जरेरा में जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर संचालित जनसेवा केंद्र के संचालक पर 23 दिसंबर को दिनदहाड़े हमला हुआ। हमलावरों ने केंद्र संचालक को मारा पीटा। दुकान से बाहर खींचा और जान से मारने की नियत से गोली चला दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद तीन चार हवाई फायर किए। पीड़ित अर्जुन ने जरेरा के मजरा गांव नगला डांडा के अनुज कुमार को नामजद कराते हुए पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

 
अर्जुन पुत्र ओमप्रकाश निवासी जरेरा ने कोतवाली में इस घटना की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह 23 दिसंबर दोपहर लगभग डेढ़ बजे अपने जनसेवा केंद्र पर था। उसी वक्त जरेरा गांव के मजरा गांव नगला डांडा के अनुज कुमार अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ आया और दुकान में घुसकर गालीगलौज व मारपीट करने लगा। उसे दुकान से बाहर खींच लिया और जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। 

आरोपियों ने तीन चार हवाई फायर किए। जरेरा चौराहा पर दिनदहाड़े गोलियां चलने से अफरातफरी मच गई। आरोपी और उसके साथी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। हसायन पुलिस और जरेरा चौकी प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें