फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फंदा लगाकर दुनिया से चली गई मुस्कान, मां ने रोते-रोते कहा गाड़ी छोड़ सब दिया, मार डाला बेटी को

Mon, 23 Dec 2024 06:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मां का कहना है कि उन्होंने दहेज में चार पहिये की गाड़ी को छोड़कर सभी सामान दिया था, लेकिन बेटी के ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। इस कारण उन्होंने बेटी की हत्या की है। 
विज्ञापन
मुस्कान पति के साथ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर दहेज में कार की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सासनी कस्बा के संजय कॉलोनी निवासी अनीश की शादी आठ महीने पहले मथुरा के लक्ष्मीनगर निवासी मुस्कान (20) के साथ हुई थी। 23 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे मुस्कान ने घर के कमरे में बंद होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो ससुराल वालों ने जंगले से कमरे के अंदर झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। ससुराल वालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस की सूचना पर मुस्कान के मायके से पिता भी मौके पर भी आ गए। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इधर, देर शाम मथुरा से मृतका की मां सईदन और अन्य परिजन बागला जिला अस्पताल पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। मां का कहना है कि उन्होंने दहेज में चार पहिये की गाड़ी को छोड़कर सभी सामान दिया था, लेकिन बेटी के ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। इस कारण उन्होंने बेटी की हत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें