- सिर हाथ-पैर अच्छी तरह से ढककर ही बाहर निकलें।
- हार्ट और बीपी के मरीज सुबह घर से बाहर न निकलें।
- नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक कराते रहें।
अस्पताल में पिछले काफी समय से हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। इस संबंध में कई बार शासन से पत्राचार कर नियुक्ति दिलाने की मांग की जा चुकी है। सर्दी के मौसम में हृदय रोग विशेषज्ञ की अधिक आवश्यकता है, लेकिन अभी तक तैनाती न होने पर ऐसे मरीजों को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी जा रही है। जो संभव होता है, ऐसे मरीजों को उपचार भी देते हैं। -
डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल।
सर्दी के कारण मुझे काफी परेशानी हो रही है। पेट दर्द, सर्दी, बुखार की दिक्कत है, उसी की दवा लेने के लिए आई हूं।
-बिट्टा देवी, मरीज।
गलनभरी सर्दी से बहुत दिक्कत हो गई है। सर्दी के कारण बीमार हो रहे हैं। हाथ पैरों में दर्द की समस्या है, उसी की दवा लेने आया हूं।
-रामभरोसी, मरीज।
सर्दी के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चों को दवा दिलवाने के लिए आई हूं, ताकि वह जल्दी ठीक हो जाएं।
-राजकुमारी, तीमारदार।
बेटी के पेट में दर्द है। उसी को दिखाने के लिए जिला अस्पताल आई हूं। अब ठंड से भी परेशानी ज्यादा बढ़ गई है।
-बबीता, तीमारदार।