फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ: वर्कशॉप में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान राख, परिवार का घरेलू सामान भी जला

Tue, 10 Nov 2026 10:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सोमवार रात रोजाना की तरह वर्कशॉप बंद करके घर चले गए थे। देर रात दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शटर खोलकर देखा तो अंदर रखा सामान आग की लपटों में घिरा था।
विज्ञापन
जीटी रोड पर एग्रीकल्चर वर्कशॉप में आग लगने से जला सामान - फोटो : नागरिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत अलीगढ़ रोड स्थित राधा नगर कॉलोनी के पास सोमवार रात दीक्षित एग्रीकल्चर वर्कशॉप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में दुकान का सामान और ऊपर रह रहे परिवार का घरेलू सामान जल गया। 

विज्ञापन


नरेंद्र कुमार दीक्षित की इस वर्कशॉप को वह सोमवार रात रोजाना की तरह बंद करके घर चले गए थे। देर रात दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शटर खोलकर देखा तो अंदर रखा सामान आग की लपटों में घिरा था। दुकान के ऊपर किराये पर रह रहे परिवार को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया। 

लोगों ने दमकल को सूचना दी, लेकिन मदद नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने खुद प्रयास कर आग पर काबू पाया। पीडि़त परिवार ने बताया है किदूसरे दिन सुबह दमकल पहुंची थी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

           

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें