फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ: गारमेंट की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कपड़ा-अन्य सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Sun, 08 Nov 2026 12:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जल गया। गारमेंट के कपड़े भी पूरी तरह से खाक हो गए। दुकान का फर्नीचर, फॉल सीलिंग और सीलिंग फैन पिघलकर फर्श पर गिर गए। दुकान में लगी टाइल्स भी आग की गर्मी से चटक गईं।
विज्ञापन
दुकान में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ कस्बा के धर्मशाला चौराहे मार्ग पर स्थित श्याम गारमेंट की दुकान में शनिवार देर रात आग लग गई। यह आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है। घटना में लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


दुकान मालिक रविकांत करीब 8:15 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात 9:30 से 10:00 बजे के बीच पड़ोसियों ने दुकान से धुआं उठते देखा। उन्होंने तत्काल मकान मालिक प्रेम शंकर और दुकान मालिक रविकांत को सूचना दी। नगला सेवा निवासी प्रेम शंकर ने मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला तोड़ा। पड़ोसियों की मदद से शटर उठाया गया। इसके बाद सबमर्सिबल पंप से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। पुलिस और दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन

भीषण आग से भारी हानि
आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जल गया। गारमेंट के कपड़े भी पूरी तरह से खाक हो गए। दुकान का फर्नीचर, फॉल सीलिंग और सीलिंग फैन पिघलकर फर्श पर गिर गए। दुकान में लगी टाइल्स भी आग की गर्मी से चटक गईं। रविकांत ने बताया कि उसे लाखों रुपयों का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


15 दिन के अंदर आग लगने की दूसरी घटना
पीड़ित रविकांत ने 16 अक्तूबर को ही इस दुकान का श्रीगणेश किया था। यह कस्बा में 15 दिन के अंदर आग लगने की दूसरी घटना है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें