गांव नगला धांधू में बृहस्पतिवार की रात को 50 वर्षीय परचून दुकानदार श्यामवीर (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अपने ही मकान में एक कमरे में लटका मिला।
घटना की जानकारी परिजनों को वापस लौटने के दौरान हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि श्यामवीर बृहस्पतिवार की रात घर पर अकेले थे। उनके परिवार के अन्य लोग निकट ही गांव में देवी जागरण में शामिल होने गए थे।
शुक्रवार की सुबह जब परिजन घर लौटे तो काफी देर तक आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया तो अंदर कमरे में उनका शव फंदे पर लटका था। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। संवाद