एचपीवी वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को जिले 151 जन आरोग्य केंद्रों पर कैंप लगाए गए। कैंप में 1403 किशोरियों को वैक्सीन लगी गई। सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में जिला एचपीवी वैक्सीन में पहले नंबर पर बना हुआ है। इस क्रम में सीएमओ ने शुक्रवार को सीएचसी महौ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएमओ को एमएनसीयू और एनबीएसयू वार्ड की स्थिति संतोषजनक मिली। एक्स-रे कक्ष में मौजूद फार्मासिस्ट मोहित सेंगर ने बताया कि यहां रोजाना 40-50 एक्स-रे किए जाते हैं। इसके बाद सीएमओ ने ग्राम बघराया और रड़ावली उपकेंद्रों पर चल रहे एचपीवी वैक्सीनेशन कार्य की भी समीक्षा की, जहां टीकाकरण की स्थिति सामान्य व संतोषजनक पाई गई। संवाद