फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार सामान न देने पर दुकानदार, उसके परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला भंभू जाट में शुक्रवार की देर शाम दुकान से उधार सामान न देने के विरोध में जमकर बवाल हुआ। परचून की दुकान में तोड़फोड़ की गई। आरोपियों ने एकराय होकर दुकानदार व उसके पुत्र को मारापीटा, जिससे उनको गंभीर चोटें आईं। आरोपियों पर गल्ले से 8,400 रुपये लूटने का भी आरोप है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना के संबंध में पीड़ित रूपकिशोर पुत्र मदनलाल ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि शुक्रवार की देर शाम को वह अपने पुत्र सतेंद्र के साथ परचून की दुकान पर बैठा था। तभी रवि पुत्र वीरपाल आया तो उसके पुत्र ने दुकान की उधारी के पैसे मांगे। इस बात पर गाली-गलौज होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी दौड़कर अपने घर गया और अपने साथ श्यामसुंदर पुत्र चतुर सिंह, अंकुश पुत्र रामेश्वर, ज्ञान सिंह पुत्र चतुर सिंह, उसका साला मनोज व उसका भाई व्यास, भांजा राहुल हाथों में लाठी-डंडे और सरिया लेकर आ गए। उसके पुत्र, पुत्रवधू, पत्नी और नातिनी को बेरहम से पीटा, जिससे उनके गंभीर चोटें आई हैं। शोरगुल मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें