फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 3 : दुकानदार रहे असमंजस में, शहरों की सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
कमला बाजार में लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शासन स्तर से लॉकडाउन 3 में मिली छूट के बाद सोमवार को सुबह लोग अपनी दुकानों को खोलने के लिए सड़कों पर उतर आए। यहां तक ग्रामीण क्षेत्रों में छूट की खबर से बाजार में भीड़ रही। हालांकि शहर के ज्यादा हिस्सा हॉटस्पॉट में होने के कारण शहर के मुख्य बाजार नहीं खुल सके। वहीं अन्य क्षेत्रों के व्यापारी अपनी दुकानों को खोलने को लेकर असमंजस में रहे। कारखाने व फैक्टरियों में कच्चे माल की आवक न होने के कारण संचालन नहीं हो सका। लॉकडाउन 3 में मिली छूट को लेकर सड़कों पर खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

लॉकडाउन 3 में रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन के अनुुसार छूटें निर्धारित की गई थी। इन छूटों को लेकर सोमवार को व्यापारियों में खासा असमंजस देखने को मिला। इस कारण ज्यादातर दुकानें नहीं खुल सकीं। हालांकि ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकानों को खोलने के लिए सुबह से ही सड़कों पर उतर आए। इन लोगों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर सड़कों से हटाया। छूट के दौरान हाथरस शहर का ज्यादातर क्षेत्र हॉट स्पॉट में होने के कारण शहर के ज्यादातर मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहे। वहीं शहर में जो भी दुकानें खुलीं तो उन पर लोग उमड़ पड़े। शहर की सड़कों पर छूट मिलते ही लोग अपने घरों से निकल आए। लोगों की पूरे दिन सड़कों पर चहल पहल रही। वहीं लोगों ने अपने इलेक्ट्रीशियन आदि के कार्यों को भी निपटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें