फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की छत काटकर लाखों की देसी शराब चोरी

विज्ञापन
उसी दुकान में कूमल लगाने की कोशिश में तोड़ी दीवार - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार की रात को चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के गांव रहपुरा में सादाबाद-सिखरा लिंक मार्ग पर देसी शराब की दुकान की छत काटकर नगदी और लाखों रुपये कीमत की शराब चोरी कर ली।
गांव रहपुरा में गांव गुतहरा निवासी भावना पत्नी अवनेश कुमार के नाम देसी शराब की दुकान आवंटित है। इस दुकान पर उसका देवर मनोज कुमार सेल्समैन की ड्यूटी करता है। शनिवार की शाम को वह दुकान बंद करके घर चला गया और जब उसने रविवार की सुबह दुकान खोली तो उसमें छत से आ रही रोशनी को देखकर वह दंग रह गया। जब वह दुकान के अंदर गया तो वहां से शराब की पेटी गायब थीं। उसने इसकी सूचना परिवार वालों और पुलिस को भी दी। गांव में देसी शराब की दुकान के पास पुलिस को खड़ा देखकर वहां काफी भीड़ लग गई। लोगों ने देखा कि चोरों ने दुकान के पीछे भी कूमल लगाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान से 500 रुपये नकद और 30 पेटी शराब गायब थी। इसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। गौरतलब है कि चोरों ने शुक्रवार की रात को गांव खोंडा में प्रकटेश्वर महादेव के मंदिर से 70 किलो पीतल के 12 घंटे और उससे पहले गांव वीरनगर निवासी श्यामवीर की दो भैंस चोरी कर ली थीं। कोतवाल सत्यप्रकाश ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही इन वारदातों का खुलासा किया जाएगा।

चोरों द्वारा शराब के ठेके काटी हुई छत- फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें