न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आधे शहर के लोगों को रविवार को सुबह से शाम तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। नवीपुर व गिजरौली सबस्टेशन को जोड़ने वाली 33 केवीए की लाइन पर मरम्मत का काम हुआ। इस कारण शहर के लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
जिन इलाकों में बिजली बाधित हुई, उनमें नवीपुर, आवास-विकास कॉलोनी, गिजरौली, कलवारी, नगला टीका, नगला भोजा, शिव कॉलोनी सहित कई प्रमुख इलाके शामिल हैं। बिना बिजली के लोगों के जरूरी कामकाज नहीं हो सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे।
घरों में लगे इन्वर्टर बैठ गए। शाम को करीब पांच बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ पवन वर्मा का कहना है कि 33 केवीए की लाइन पर मरम्मत का काम हुआ है। इस कारण आपूर्ति बाधित रही है।