फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच कर लौट रहे वृद्ध को मारी गोली, जख्मी

विज्ञापन
गोली लगने से घायल वृद्ध हेतसिंह। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुकर गवां में सुबह शौच से लौट रहे एक वृद्ध को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर जब लोग पहुंचे तो बदमाश भाग गए। पुलिस ने घायल वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने आगरा रेफर कर दिया। इधर, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कुकरगवां निवासी हेत सिंह उर्फ होता (51) पुत्र राम खिलाड़ी बुधवार की सुबह पांच बजे खेत में शौच के लिए गया था। वापस लौटते समय सती श्मशान पर पहले से घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दी। गोली हेत सिंह के दायीं बाजू को छूते हुए निकल गई। गोली की आवाज और चीख सुनकर ग्रामीण भी पहुंच गए। पीड़ित ने अपने पुत्र के सुुसराल पक्ष के कौशलेंद्र, अजय एवं पूरन पुत्र हेमंत सिंह निवासी मनीगढ़ी थाना सकरौली एटा के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हेत सिंह के बड़े पुत्र बंटी ने तीन साल पहले पत्नी रजनी से विवाद होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब उसकी पत्नी मायके में रह कर संपत्ति के लिए एटा में हेत सिंह के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा लड़ रही है। पुलिस इस तथ्य पर भी जांच कर रही है।

गोली लगने के घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।- फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें