फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए थे शादी में, होना पड़ा अंतिम संस्कार में शामिल: सेहरे की जगह कफन में लिपटा शिवम, देख हर आंख हुई नम

Tue, 19 Nov 2024 03:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भात की रस्म के दौरान शिवम की मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिन लोगों को उसकी बरात में शामिल होना था, उन्हें उसके अंतिम संस्कार में शामिल होना पड़ा।
विज्ञापन
मृतक दूल्हा शिवम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेहरे की जगह शिवम के शव को कफन में लिपटा देख गांव में 18 नवंबर को हर आंख नम थी। जिस शिवम की बरात में जाने की लोग तैयारी कर रहे थे, उसका कफन में लिपटा शव देखकर वह अपने आंसू रोक नहीं पाए। शिवम की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार बेहोश हो रही थी। अन्य परिजन और ग्रामीण उन्हें संभालने में लगे थे।

विज्ञापन


18 नवंबर को आगरा के टेढ़ी बगिया इलाके में शिवम की बरात जानी थी। परिवार के अलावा आस-पड़ोस के लोग भी उसकी शादी में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। सभी उत्साहित थे। परिवार के सदस्यों ने शिवम को सेहरा बांधकर देखने का सपना संजो रखा था। मामा धर्मवीर ने बताया कि वह भांजे की शादी के लिए पंजाब के पटियाला से आए थे। शिवम के पिता नहीं हैं, इसलिए उसके तीनों मामा उसकी शादी को लेकर उत्साहित थे।
 
शादी की रस्में निभाने के लिए वह पहले से ही गांव में आ गए थे, लेकिन इस हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। इधर, शिवम की बुआ के बेटे रवेंद्र ने बताया कि डीजे पर डांस कर शिवम अपनी भाभी से मजाक करने के लिए बैठा ही था, तभी जमीन पर गिर गया। इधर, हादसे के बाद से गांव भोजपुर के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। नजदीक के गांवों से खाने-पीने का सामान पहुंच रहा है। 
विज्ञापन


आए थे शादी में, होना पड़ा अंतिम संस्कार में शामिल 
शिवम की शादी में शामिल होने के लिए पंजाब के पटियाला व जलेसर के बढ़नपुर से उसके मामा, अलीगढ़ से बुआ के परिजन और अन्य जिलों से रिश्तेदार एकत्रित हुए थे। शिवम के मामा ने भात की रस्म काफी जोर-शोर से करने का निर्णय लिया था, इसलिए सभी रिश्तेदारों को गांव में एक दिन पूर्व ही बुला लिया गया था। भात की रस्म के दौरान शिवम की मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिन लोगों को उसकी बरात में शामिल होना था, उन्हें उसके अंतिम संस्कार में शामिल होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें