फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: शिवम की मौत से दो परिवारों का छूटा सहारा, संभालता था खुद और चाचा के परिवार की जिम्मेदारी

Tue, 19 Nov 2024 03:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतक शिवम के चाचा विनोद की करीब तीन माह पूर्व मौत हो गई थी। तब से उनके परिवार की जिम्मेदारी भी वह ही संभाल रहा था। शिवम की मौत ने उसके अपने परिवार के साथ चाचा के परिवार का हौसला भी तोड़कर रख दिया है। 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवम अपने साथ अपने चाचा के परिवार की भी जिम्मेदारी संभाल रहा था। तीन माह पूर्व चाचा की मौत के बाद उनके परिवार की जिम्मेदारी भी उसके कंधों पर आ गई थी। अब उसकी मौत से दो परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मृतक शिवम के चाचा विनोद की करीब तीन माह पूर्व मौत हो गई थी। तब से उनके परिवार की जिम्मेदारी भी वह ही संभाल रहा था। शिवम की मौत ने उसके अपने परिवार के साथ चाचा के परिवार का हौसला भी तोड़कर रख दिया है। 

परिजनों ने बताया कि  शिवम अपने परिवार में सबसे बड़ा था। शिवम के पिता साहब सिंह की करीब 12 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। इसके बाद से शिवम पर ही पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। शिवम पढ़ाई के साथ परिवार के अन्य कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता था और पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें