फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिलाओं का ध्यान खींच रही चमचमाती क्रॉकरी

Sat, 26 Sep 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मेले में लगी क्रॉकरी की दुकान।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज के बाजार में रसोई की रौनक बढ़ाने वाली क्रॉकरी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। चमचमाती क्रॉकरी महिलाओं को बरबस ही अपनी तरफ खींच रही है। महिलाएं पूरे साल के लिए कप, प्लेट और कांच के आइटम खरीद रही हैं।
विज्ञापन

मेले में जिले व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले परिवार गृह उपयोगी कांच व सेरामिक के बर्तनों की खरीदारी जरूर करते हैं। इस बार भी बाजार में करीब 10 बड़ी दुकानें पूरी तरह क्रॉकरी के उत्पादों से सजी हुई हैं। इनमें रोजाना इस्तेमाल होने वाले मजबूत चाय के कप, आकर्षक प्लेटें, पानी व जूस के फैंसी ग्लास, सूप बाउल, लेमन सेट और पूरे डिनर सेट की विशाल वैरायटी उपलब्ध हैं।
मेले में खरीदारी कर रहीं महिलाओं का कहना है कि शहर के बड़े शोरूम और नियमित बाजारों की तुलना में क्रॉकरी स्टॉल पर सामान काफी किफायती और उचित दामों पर मिल जाता है। मेला बाजार में विक्रेता सीधे थोक मंडियों से माल लाकर बेचते हैं, जिससे ग्राहकों को 20 से 30 प्रतिशत तक की सीधी बचत होती है। खासकर छह-छह कपों के सेट, कांच के डिजाइनदार बाउल और प्लेट्स के कॉम्बो पैक 100 से 250 रुपये की किफायती रेंज में आसानी से उपलब्ध हैं, जिन्हें महिलाएं हाथों-हाथ खरीद रही हैं।
विज्ञापन

क्रॉकरी विक्रेता रामकुमार ने बताया कि करवाचौथ, धनतेरस, दिवाली और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहार बेहद नजदीक हैं। इस दौरान रिश्तेदारों और मेहमानों की आवभगत के लिए नए बर्तनों की जरूरत पड़ती है। इसके मद्देनजर महिलाएं इनकी खरीदारी कर रही हैं। दुकानदार कमल कुमार ने बताया कि इस बार सेरामिक और बोन चाइना के फ्लोरल प्रिंट वाले कप-प्लेट तथा अटूट मेलामाइन की थालियों की मांग सबसे अधिक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें