फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अंतिम कुश्ती में आगरा के शेरा गुर्जर ने मारी बाजी

Sat, 24 Jan 2026 02:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ऊंचागांव में शुक्रवार को पारंपरिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न शहरों व राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम कुश्ती में आगरा के शेरा गुर्जर ने गोंडा के भूपेंद्र सिंह को पटखनी दी।
विज्ञापन

21 हजार रुपये के इनाम की यह कुश्ती काफी रोमांचक रही। दंगल की शुरुआत पहलवानों के परिचय और स्वागत के साथ की गई। दंगल कमेटी ने सभी पहलवानों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पांच हजार रुपये की कुश्ती नरेश भुर्रका और खजूरिया के भूपेंद्र के बीच हुई, जिसमें भूपेंद्र ने नरेश को पटखनी दी।
7,100 रुपये की कुश्ती बिट्टू रदोई और राजेश सैमरा के बीच लड़ी गई, जो काफी देर तक चले रोमांचक मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटी। दंगल में इन प्रमुख मुकाबलों के अलावा करीब 50 कुश्तियां और हुईं, जिनमें बाल, युवा और अनुभवी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दर्शकों ने हर मुकाबले पर जोश के साथ पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

आयोजन को सफल बनाने में सत्यप्रिय आर्य, ग्राम प्रधान रनवीर सिंह, राजवीर सिंह आर्य, सुंदरपाल सिंह, हरिख्याल सिंह, हरवीर सिंह, भूरा पहलवान सहित दंगल कमेटी के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें