इन प्रमुख सिद्धपीठों पर लगेगा मेला, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
देहात क्षेत्र के प्रमुख धाम: सासनी स्थित मां कंकाली मंदिर, बिसाना की तारागढ़ वाली मैया, सहपऊ स्थित मां भद्रकाली, कोटा वाली मैया और मुरसान स्थित पीपल वाली मैया के दरबार में विशेष धार्मिक मेले लगेंगे।
शहर के प्रमुख मंदिर: शहर स्थित बौहरे वाली देवी, रमनपुर की चामुंडा मैया, हाथरसी मैया, पथवारी मैया, शीतला मैया, चामड़ मैया, बराई मैया और शांत मैया मंदिरों में सुबह अभिषेक और शाम को महाआरती के समय भारी भीड़ रहेगी।
झूलों से सजेंगे मंदि
चामुंडा मंदिर रमनपुर और बौहरे वाली देवी मंदिर परिसर में बच्चों के लिए झूले, खिलौने व खान-पान के स्टॉल लग चुके हैं, जिससे वहां पूरे नौ दिनों तक मेले जैसा उत्सव का माहौल बना रहेगा। सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसरों में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
शुभ योगों में करें पूजा
आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार मां भगवती का आगमन हाथी पर हुआ है। देवी पुराण के मुताबिक, जब मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है, तो इसे बेहद शुभ और मंगलकारी संकेत माना जाता है। शास्त्रों की परंपरा के अनुसार प्रातकाल के बाद देवी का आह्वान और घट स्थापना का सर्वश्रेष्ठ समय अभिजित मुहूर्त माना गया है, जो आज दोपहर 11:51 से 12:37 तक रहेगा। इसके अलावा, जो लोग इस मुहूर्त में घट स्थापना न कर पाएं, वे चौघड़िया के हिसाब से भी शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित कर सकते हैं।