फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कम सुविधाओं में हुनर को धार दे रहीं शालू

Sun, 14 Jun 2026 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शालू चौधरी, ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सफलता का रास्ता सुविधाओं से नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और अटूट संकल्प से होकर गुजरता है, इस कथन को सच साबित कर रही हैं हाथरस की डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) खिलाड़ी शालू शर्मा। सीमित संसाधनों के बावजूद शालू अपने शानदार प्रदर्शन और निरंतर अभ्यास के दम पर खेल जगत में अपनी पहचान बनाने में जुटी हैं।
विज्ञापन

शालू का पूरा दिन खेल के मैदान में बीतता है। सुबह से शाम तक निरंतर अभ्यास के साथ वह अपनी तकनीक को निखारने में लगी रहती हैं। जहां अधिकतर लोग आराम करते हैं, वहीं शालू अपने थ्रो को बेहतर बनाने के लिए पसीना बहाती हैं। हर दिन वह अपने ही पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरती हैं।
शालू शर्मा का कहना है कि सुविधाओं की कमी उनके हौसलों को कमजोर नहीं कर सकती। उनका सपना है कि वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, हाथरस और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

वर्तमान में शालू वरिष्ठ खेल कोच अंसार हुसैन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कोच अंसार हुसैन उनकी तकनीक, फिटनेस और थ्रोइंग क्षमता को लगातार सुधारने में जुटे हैं। उनका कहना है कि शालू अत्यंत मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। यदि उन्हें बेहतर सुविधाएं और मंच मिले, तो वह राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें