फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मदनपाल पंचतत्व में विलीन उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम

Sun, 30 Jun 2019 12:39 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
शहीद मदनपाल का पार्थिव शरीर जैसे ही घर पहुंचा, उसे देखते ही परिजन बिलख पड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद मदनपाल पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे राहुल ने मुखाग्नि दी। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के नुमाइंदे के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी भी यहां पहुंच गए। सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के अलावा सांसद विधायक, राजनेता और अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ ने शोक शस्त्र की रस्म अदा की।

 शनिवार शाम को करीब पांच बजे शहीद के पार्थिव शरीर को दिल्ली से उनके निवास लाया गया। इसके बाद शहीद के एक दर्शन पाने के लोग उमड़ पडे़। आंबेडकर पार्क में शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें