फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरसान में छाया मातम, मृतक के घर मचा कोहराम

Thu, 03 Jan 2019 12:23 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
मृतक दिनेश के परिजन हाथरस में विलाप करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 निकटवर्ती कस्बा मुरसान के युवक द्वारा कस्बे की ही एक युवती को मथुरा में गोली मारकर खुदकुशी करने की खबर मिलते ही कस्बे व क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। युवक व युवती दोनों के परिजन मथुरा आनन-फानन में मथुरा चले गए। यही नहीं युवक के घर पर जहां कोहराम मच गया, वहीं पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। देर शाम काफी लोग घटना को लेकर चर्चा करते दिखे। रात्रि में मृतक का शव जब कस्बे में लाया गया तो पूरा माहौल गमजदां हो गया। इधर, घटना के बाद  कस्बे में तनाव का माहौल भी व्याप्त हो गया।  
विज्ञापन


निकटवर्ती कस्बा मुरसान के मोहल्ला नया बिजलीघर निवासी एक युवक दिनेश पुत्र विजय सिंह ने कस्बे ही एक युवती शालू को मथुरा में गोली मार दी और उसके बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना हालांकि मथुरा में हुई थी लेकिन दोनोें कस्बा मुरसान के ही रहने थे, इसलिए मथुरा में हुई इस घटना की खबर पूरे कस्बा व इलाके में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। मृतक दिनेश नोएडा में सर्विस करता था और उक्त लड़की शालू मथुरा में ही रहती है। बताते हैं कि एकतरफा प्यार के चलते इस युवक ने यह कदम उठाया। बेहद गंभीर अवस्था में घायल शालू को मथुरा के ही नयति अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतक के परिजनों को यह उम्मीद नहीं थी कि दिनेश इस तरह का आत्मघाती कदम भी उठा लेगा।

  घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में दिनेश के अलावा लड़की के परिजन भी मथुरा पहुंच गए। कस्बे के अन्य काफी लोग भी यहां से मथुरा रवाना हो गए। मृत युवक दिनेश के घर पर कोहराम छा गया। आसपास के मोहल्लों में भी मातम पसर गया। वह अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता भी एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। पूरे दिन मथुरा में हुई इस घटना की चर्चा कस्बे में हर खास और आम लोगों की जुबां पर रही। पोस्टमार्टम के बाद मृत युवक का शव जब कस्बे में लाया गया तो वहां भी पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।वहीं लड़की के बारे में कस्बावासी यह जानकारी करते रहे कि अब उसकी हालत कैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें