फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आग से सात चारपहिया वाहन व तीन बाइकें जलीं

Thu, 12 Nov 2026 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद में कोतवाली के बाहर वाहनों में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत : पुलिस - फोटो : Police
विज्ञापन
सादाबाद। कोतवाली के निकट मंगलवार की देर रात पुलिसकर्मियों के आवास के पास खड़े बरामद वाहनों में लगी आग देर रात कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी। आग की चपेट में आकर सात छोटे-बड़े चारपहिया वाहन और तीन बाइकें जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि किसी जलती हुई आतिशबाजी के वाहन पर गिरने से आग लगी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब आधे घंटे तक वाहन धधकते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटों के बीच वाहनों से धमाके जैसी आवाजें भी आती रहीं। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि समय रहते दमकल नहीं पहुंचती तो पास में खड़े सैकड़ों अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, आबादी के बीच सड़क किनारे बड़ी संख्या में बरामद वाहनों को खड़ा किए जाने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने वाहनों को व्यवस्थित स्थान पर खड़ा कराने की मांग की है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें