फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सलेमपुर रोड पर शव मिलने से सनसनी

Sat, 30 May 2026 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर रोड पर एक ईंट भट्ठे के निकट शुक्रवार की दोपहर एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। शव की काफी देर बाद शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन




कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त शव की शिनाख्त गांव ऊघई निवासी कप्तान सिंह 50 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के मुंह से कीटनाशक का सेवन करने जैसी तेज गंध आ रही थी, जिससे प्रथमदृष्टया जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत होने की संभावना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। इधर, मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें