फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खातीखाना में शव मिलने से सनसनी, नहीं मिली तहरीर

Mon, 17 Jun 2024 11:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राजीव उर्फ राजकुमार एक हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में काम करते थे। सुबह भी वह घर से काम काम पर निकले थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी कई जगह तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 17 जून को उनका शव खातीखाना में मिला।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के घनी आबादी वाले खातीखाना में 17 जून को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वाटर वर्क्स स्थित ढकपुरा निवासी राजीव उर्फ राजकुमार (45) पुत्र यादराम शहर की एक हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में काम करते थे। 16 जून की सुबह भी वह घर से काम काम पर निकले थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी कई जगह तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

17 जून को उनका शव खातीखाना में मिला। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में किसी प्रकार की कोई तहरीर पुलिस तक नहीं आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें