फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता के तहत जल संचयन एवं जल संरक्षण पर हुई गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
जल संरक्षण और नारी सशक्तीकरण पर छात्राओं ने रखे विचार
विज्ञापन

अपराजिता कार्यक्रम के तहत जेके इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ। गांव के अधिकतर लोग अपने पशुओं को स्वच्छ पानी से नहलाते हैं। उसके बाद खड़ंजें को भी स्वच्छ पानी से ही साफ करते हैं। गाड़ी साफ करने करने के नाम पर भी काफी मात्रा में पानी की बर्बादी लोग करते हैं। हमें इस पर रोक लगाना चाहिए।
ये बातें जेके इंटर कॉलेज में आयोजित अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत 11वीं की छात्रा सुनैना ने कही। इससे पूर्व कॉलेज के प्रबंधक वीरेश कुमार एवं प्रधानाचार्या रेखा सिंह ने मां सरस्वती के छविचित्र के आगे पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रा पूजा ने स्कूल आने के दौरान शोहदों द्वारा फब्तियां कसे जाने पर व्यंग किया। बारहवीं की छात्रा गरिमा रौहत ने नारी के सम्मान एवं समाज में उसका स्थान के बारे में अपने विचार दिए। प्रधानाचार्या रेखा सिंह ने छात्राओं को शिक्षा में मेहनत कर अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में अन्य अध्यापकों ने भी विचार रखेे एवं नारी के सम्मान एवं उनके सुझावों को समाज द्वारा मान्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत प्रबंधक वीरेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी से ही संसार की रचना हुई है। उन्होंने छात्राओं को नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और उनके चेहरे पर आत्मविश्वासी मुस्कान के लिए हरसंभव प्रयास करते रहने की शपथ दिलाई। मौके पर सतीश बाबू, अशोक उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह गौरव यादव, योगेश शर्मा, दीपू शर्मा अजय कुमार, शिवाकांत त्रिवेेदी, माया देवी एवं सुशील शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें