फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्वगणना अभियान शुरू, 30 तक खुद दर्ज करें परिवार का विवरण

Tue, 17 Nov 2026 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
हाथरस। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार से स्वगणना अभियान शुरू हो गया। यह 30 नवंबर तक चलेगा। डीएम सत्यप्रकाश पटेल ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने मकान और परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर स्वगणना प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि स्वगणना के लिए निर्धारित ऑनलाइन माध्यम पर कुल 40 सवालों के जवाब भरने होंगे। सभी नागरिक निर्धारित अवधि में सही और सटीक जानकारी दर्ज करें, जिससे जनगणना का कार्य सुगमता से संपन्न हो सके।
उन्होंने सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों की स्वगणना करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रत्येक परिवार की सहभागिता जरूरी है। सभी लोग समय रहते स्वगणना पूरी कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें