फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित कर कराएं परीक्षा की तैयारी: डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीआईओएस ने जिलेभर के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। जिसमें कमजोर विद्यार्थियों का चिह्नांकन कर, उनकी परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश दिए। वहीं केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखने के निर्देश दिए।
18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी। जिसे लेकर विभागीय अधिकारी अपनी तैयारियों में लगे हैं। इसी के तहत बुधवार को जिलेभर के प्रधानाचार्यों के साथ डीआईओएस सुनील कुमार ने बैठक की। यहां पर केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि वह प्रश्रपत्रों व उत्तरपुस्तिकाओं को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही रखें। वहीं अन्य बातों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। यहां पर परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के लिए प्रधानाचार्यों से फोटो व मोबाइल फोन नंबर सहित शिक्षकों की सूची मांगी गई। वहीं यह भी बताया गया कि एक फरवरी से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण तहसील बार होगा। इसलिए संबंधित तहसील के प्रधानाचार्या अपनी निर्धारित तिथि को उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने एक बात पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रधानाचार्य अपने अपने विद्यालय के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कमजोर विद्यार्थियों को चुनाव कर, उन्हें अतिरिक्त पढ़ाएं, ताकि परीक्षा सही से दे सकें। बैठक का संचालन श्रीमलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई के प्रधानाचार्य रामबाबू सिंह ने किया। इस मौके पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्या ममता उपाध्याय, राधेश्याम वार्ष्णेय, डॉ. मुकेश कुमार, योगेंद्र सिंह, डॉ. प्रीतिका शर्मा, राजीव अग्रवाल, अरुणा कुमारी, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें